Affliated from Central Sanskrit University, New Delhi
G. T. Road, Khanna 141401, 016282-26258 , shrisaraswatisanskritcollege@gmail.com

About College

पंजाब प्रान्त के व्यवसायिक नगर खन्ना, जिला लुधियाना में श्री सरस्वती संस्कृत कालेज में संस्कृत एवं सनातन भारतीय संस्कृति के प्रचार, प्रसार हेतु सन् 1907 से सफलतापूर्वक शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। न केवल पंजाब में अपितु संपूर्ण उत्तर भारत में संस्कृत के क्षेत्र में सुविख्यात आज पंजाब में संस्कृत के उत्थान के लिये यह संस्था पूर्णतः तत्पर है। यह संस्था कुछकेन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालयके अनुदान व अन्य नगर वासियों के दान से चलती है। राष्ट्रपति सम्मानित आचार्य विश्वनाथ, ज्योतिषि वंशीधर जी व पं. यशोदेव शास्त्री जैसे संस्कृत की दिव्य विभूतियों ने इस विद्यालय को अपनी महान सेवा दी है। यह विद्यालय आज इन्ही महान विभूतियों के तप से इस परिकाष्ठा तक पहुंचा है। इस संस्था से उच्चकोटि के संस्कृत स्नातक शिक्षा प्राप्त करके गये हैं, जो संपूर्ण भारतवर्ष तथा विदेशों में महत्वपूर्ण पदों परसुशोभित हैं।

यह संस्था1942 में पंजाब एक्ट संख्या 35 के अधीन पंजीकृत है। इस संस्थापूर्वमध्यमा (9th ) सेशास्त्री(B.A समकक्ष)करवाई जाती है। जिसमेंज्योतिष् अथवा साहित्य दोनोंशास्त्रों का अध्ययन मुख्यरूप से करवायाजाताहै। इसके साथ साथ संस्था में संस्कृत संभाषण शिविर भी समय समय पर चलते रहते हैं। छात्रों के लिये समय- समय पर विविध विषयों के विद्वानों के व्याख्यान भी करवाए जाते हैं। विद्यालय में शान्तिप्रियवातावरण के लिये यहां विशिष्ट पर्व पर यज्ञकियेजाते हैं। छात्रों को कर्मकाण्ड सम्बन्धी सूक्ष्मज्ञान भी दिया जाता है। प्रातः परम्परागत विधि से शास्त्रों का पारायण भी करवाया जाता है। इस संस्था का भव्य भवन तथा छात्रावास जी.टी रोड पर बसस्टैंड के सामने स्थित है जिसमें छात्रों के लिये शिक्षा, आवासव्यवस्था व भोजन इत्यादि की सुविधा उपलब्ध है।